Top News
Next Story
Newszop

Tea side effects इन चीजों के साथ भूलकर भी न पिएं चाय, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

Send Push

Jagruk Youth News, 7 october 2024 ,  tea-side-effects :  सेहत के लिहाज से चाय बड़ी हानिकारक ड्रिंक होती है। हमारे यहां, ज्यादा मात्रा में चाय पी जाती है और उसके साथ कुछ न कुछ खाया भी जाता है। चाय पीने का यह तरीका सेहत के लिए और भी ज्यादा हानिकारक होता है। शाम की चाय के साथ पकौड़े और सुबह की चाय के साथ बिस्कुट या रस्क खाने की परंपरा तो आम सी है। आइए, इस रिपोर्ट में हम आपको चाय के साथ खाई जाने वाली ऐसी कॉमन चीजों के बारे में बताते हैं जो नुकसानदायक होती हैं।


1.खट्टे फल


चाय के साथ फल, खासतौर पर खट्टे फल, जैसे- संतरा, नींबू या मौसंबी को गलती से भी नहीं खाना चाहिए। ये फल चाय से अलग प्रवृत्ति के होते हैं जो चाय के साथ मिलकर उल्टा रिएक्ट करते हैं। चाय में मौजूद टैनिन फल के साथ मिलकर पाचन शक्ति को कमजोर बना सकता है। जिन्हें पेट की समस्याएं लगी रहती हैं, वे ऐसा करने से बचें।


2.डेयरी प्रोडक्ट


यह सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, मगर सत्य है। चाय दूध से बनती है लेकिन चाय के साथ अन्य डेयरी प्रोडक्ट, जैसे पनीर, दही या इनसे बनी मिठाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट, चाय के साथ मिलकर पेट पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इससे पेट फूलने और कब्ज की समस्या हो सकती है।


3.फ्राइड फूड्स


फ्राइड फूड्स में तेल होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। तेल में अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं, जो शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा सकते हैं और इससे हृदय रोग की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। चाय के साथ पकौड़े और समोसे खाना तो काफी आम है, लेकिन ये कॉम्बिनेशन एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

4. मसालेदार खाना


चाट और स्नैक्स में मैदा, तेल और खूब मसाले होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। चाय और मसालों का कॉम्बो पाचन की समस्याओं को बढ़ाता है। चाय हमें रिलैक्स करने में मदद करती है, वहीं इसके साथ मसालेदार चीजें खा लेने से आपका मन खराब हो सकता है। इससे जी मिचलाना और मूड स्विंग्स होना कॉमन है।

5.शुगर प्रोडक्ट्स


चाय में पहले से ही चीनी होती है। अगर हम इसके साथ कोई ज्यादा मीठी चीज, जैसे- केक, पेस्ट्री या खीर खाएंगे, तो शरीर में शुगर की मात्रा एकदम से बढ़ जाएगी। दूध और चीनी का ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे शरीर में ऊर्जा की भी कमी होती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स और न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, हमें चाय के साथ कुछ भी खाने से पहले एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Edited By  Bhoodev Bhagalia

यह भी पढ़ें- 
Loving Newspoint? Download the app now